गला दबा कर हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

कोलकाता: इंटाली इलाके में सड़क किनारे मृत मिले 30 वर्षीय एक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ है. घटना इंटाली इलाके के साउथ सियालदह रोड व लाइम स्ट्रीट क्रॉसिंग की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सड़क किनारे वह अचेत हालत में एक युवक को पड़ा मिला. लोगों से […]

कोलकाता: इंटाली इलाके में सड़क किनारे मृत मिले 30 वर्षीय एक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ है. घटना इंटाली इलाके के साउथ सियालदह रोड व लाइम स्ट्रीट क्रॉसिंग की है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सड़क किनारे वह अचेत हालत में एक युवक को पड़ा मिला. लोगों से खबर पाकर तुरंत इंटाली थाने की पुलिस उसे एनआरएस अस्पताल ले गयी. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक प्राथमिक तौर पर लग रहा था कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई होगी, लेकिन उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि उसकी हत्या की गयी है. हत्यारे ने गला दबाकर उसकी हत्या की है.

उसके गले में अंदरुनी चोट के निशान मिले हैं. इस जानकारी के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कत्ल की शिकायत दर्ज की गयी. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. लोगों से प्राथमिक पूछताछ के आधार पर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह लग रहा है कि मृत युवक किसी दूसरे इलाके का है क्योंकि इस इलाके के लोग उसे नहीं पहचान पा रहे हैं. इसके कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी कहीं और हत्या कर उसका शव इंटाली इलाके में सुनसान जगह पर फेंक दिया गया होगा. आसपास के थानों को मृतक की पहचान के लिए उसकी तसवीर भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >