कोलकाता : चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नर्स से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मरीज के एक परिजन को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मोहम्मद शकीर हुसैन है. नर्स अनवारा सरकार ने बेनियापुकुर थाना की पुलिस को बताया कि तिलजला निवासी आमना खातून को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया. उसके परिजन चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाकर उसके साथ अन्य दो नर्सों अरिफा खातून और मालती डाकुआ के साथ मारपीट करने लगे. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ट्रक में लगी आग : कोलकाता. हाइ वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से सामान लदे एक ट्रक में आग लगी गयी. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर दमकल के दो इंजन पहुंचे. आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. यह घटना शनिवार रात कांकीनाड़ा इलाके में घटी.
