मां की डांट से दुखी होकर 10 वर्षीय बच्चे ने कर ली आत्महत्या

घटना के संबंध में मृतक की मां सोनी कुमारी देवी ने कहा कि रविवार की सुबह उसका बेटा दामोदर नदी में नहाने गया था.

अंडाल. अंडाल थाना अंतगर्त काजोरा मोड़ कुलडंगा माझी पाड़ा में 10 वर्षीय एक बच्चे ने अपनी मां की डांट से दुखी होकर घर में फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली. घटना के संबंध में मृतक की मां सोनी कुमारी देवी ने कहा कि रविवार की सुबह उसका बेटा दामोदर नदी में नहाने गया था. इस बात की जानकारी उन्हें मिली तो उसने मोहित को डांटा. उन्होंने कहा कि बच्चों की गलती पर भला कौन मां अपने बच्चों को डांटती नहीं है. इसका यह मतलब नही होता है कि बच्चे दुखी होकर जान दे दें. उन्होंने अपने बेटे को घर के एक कमरे में बंद रखा तो उसने एक दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आसपास के लोगों ने उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >