West Bengal : तृणमूल ने चुनाव आयोग को पत्र लिख पहले और दूसरे चरण के मतदान से जुड़े विस्तृत आंकड़े जारी करने की मांग की

West Bengal : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
6:57 PM. 7 May 24 6:57 PM. 7 May

तृणमूल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

तृणमूल ने चुनाव आयोग को पत्र लिख पहले और दूसरे चरण के मतदान से जुड़े विस्तृत आंकड़े जारी करने की मांग की .

6:14 PM. 7 May 24 6:14 PM. 7 May

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा थाना अंतर्गत हरिनारायणपुर इलाके में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक का नाम सुदर्शन बामोली (45) था. जानकारी के अनुसार, इलाके में हो रही तेज बारिश के दौरान सुदर्शन अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर वह अचेत हो गया. उसे अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

4:00 PM. 7 May 24 4:00 PM. 7 May

बंगाल में तेज आंधी और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आये आंधी-तूफान के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी. इसकी वजह से पूर्व बर्दवान जिले में सबसे अधिक पांच लोगों की जानें गयी हैं. बताया गया है कि पूर्व बर्दवान जिले में सबसे अधिक पांच, पश्चिम मिदनापुर में दो व पुरुलिया जिले में दो लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा नदिया जिले में दीवार ढहने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दक्षिण 24 परगना में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी. कुछ घंटों की बारिश में 12 लोगों की मौत पर सीएम ममता बनर्जी ने दुख जताया है.

1:24 PM. 7 May 24 1:24 PM. 7 May

एसएससी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा,योग्य व अयोग्य का चयन संभव

मध्य शिक्षा बोर्ड का बयान सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अस्थायी ब्रेक. दोपहर 2 बजे के बाद दोबारा होगी सुनवाई.

12:12 PM. 7 May 24 12:12 PM. 7 May

बंगाल में तीसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा जारी

पश्चिम बंगाल की चार लोकसभा सीट पर मंगलवार सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है. मतदान जारी है. कहीं- कहीं से हिंसा की घटनाएं भी सामने आ रही है. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तीसरे चरण में कुल 73,37,651 लोगों के पास मताधिकार है. इनमें 36,12,395 महिलाएं और 154 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार चार संसदीय क्षेत्रों मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, मुर्शिदाबाद और जंगीपुर में 7,360 मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतार देखी गयी.

11:50 AM. 7 May 24 11:50 AM. 7 May

नदिया के करीमपुर में वोटरों को मतदान से रोकेने और पीटने का आरोप

नदिया के करीमपुर में वोटरों को मतदान से रोकेने और पीटने का आरोप. भाजपा उम्मीदवार श्रीरूपा मित्रा का पुलिसकर्मियों पर मालदा दक्षिण में मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >