Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल, नंदा देवी पुलिस वीर सम्मान से महिला पुलिस और युवा विज्ञान वीरों का सम्मान

Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर की ओर से एक विशेष पहल के तहत उत्तराखंड की वीर पुलिस महिला अधिकारियों को नंदा देवी पुलिस वीर सम्मान  से सम्मानित किया गया.

Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर की ओर से एक विशेष पहल के तहत उत्तराखंड की वीर पुलिस महिला अधिकारियों को नंदा देवी पुलिस वीर सम्मान  से सम्मानित किया गया. टिहरी क्षेत्राधिकारी एवं 2019  बैच की प्रांतीय राजपत्रित अधिकारी ओशिन जोशी और नरेंद्र नगर में तैनात इंस्पेक्टर निर्मला राणा को पुलिस महानिदेशक की ओर से सम्मानित किया गया. दोनों महिला पुलिसकर्मी को नागरिक सुरक्षा, अपराधियों की पकड़ , अनुशासन  और कठोर पुलिस कर्त्तव्य परायणता के आधार पर वर्ष 2025 के नंदा देवी पुलिस वीर सम्मान से अलंकृत किया गया. समारोह नंदा देवी राज जात पूर्व पीठिका समिति के अध्यक्ष तरुण विजय  एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया था.

पुलिस के काम की हुई सराहना

इस अवसर पर पूर्व सांसद तरुण विजय ने कहा कि  खाकी वर्दी में पुलिस की आलोचना सब करते होंगे यह मनोवृति बदलनी होगी. धूप, सर्दी, गर्मी, वर्षा, और अपराधियों से नागरिक सुरक्षा में सबसे पहले जो पुकारे जाते हैं और हर आपदा में जो सबसे पहले आगे आते हैं उन पुलिस कर्मियों के प्रति नंदा देवी सम्मान  समाज के उनके प्रति कृतज्ञता की  एक प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति है. इस अवसर पर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में विज्ञान प्रसार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में देश में अपना श्रेष्ठ और विशिष्ट स्थान बनाने वाले विज्ञान धाम (साइंस सिटी) के प्रमुख डॉ दुर्गेश पंत का विशेष सम्मान किया गया.  

युवा वैज्ञानिकों को सम्मान

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सात  युवा वैज्ञानिकों को अपने अपने विशेष क्षेत्र में विज्ञान शोध एवं उपलब्धियों के लिए नंदा देवी विज्ञान  वीर सम्मान दिए गए. उन विज्ञान वीरों के नाम- कुम समृद्धि शर्मा, संतोष रावत, बिपिन कुमार सती , डॉ भवतोष शर्मा , डॉ राजेंद्र सिंह राणा , डॉ पीयूष जोशी, एवं सिद्धार्थ माधव. इस भव्य कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, विधायक सहदेव पुंडीर , प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल , नगर पालिका  अध्यक्ष नीरू देवी , साहसपूत भाजपा जिलाध्यक्ष मीता  सिंह, राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक व्हीकल कमेटी , केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अध्यक्ष अनुज शर्मा, ईएसएस सी मोर्चा प्रमुख आनंद चौहान और विद्यालय के निदेशक ऋत्विक विजय उपस्थित थे.

आईएमए की छात्राओं ने पेश किया नारी शक्ति पर नृत्य

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर ने तरुण विजय की माताजी विद्या माता  राजरानी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की   और नारी शक्ति के संदर्भ में एक अत्यंत भावपूर्ण व्याख्यान दिया. केंद्रीय विद्यालय आईएमए की छात्राओं ने नारी शक्ति पर बहुत सशक्त नृत्य नाटिका प्रस्तुत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >