Mayawati: 'आखिरी सांस तक, पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा', आकाश आनंद पर मायावती का क्यों टूटा भरोसा?

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बड़ा फेरबदल किया गया. रविवार को बैठक के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी पदों से हटा दिया. साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा कर दी है कि अब आखिरी सांस तक पार्टी में उनका कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा.

Mayawati: मायावती ने रविवार को भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया और अपने छोटे भाई आनन्द कुमार को पार्टी समन्वयक बना दिया. जबकि रामजी गौतम को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक बना दिया. मायावती ने खुद बता दिया कि उन्होंने पार्टी में बड़ा फेर बदल क्यों किया. उन्होंने आकाश आनंद को हटाने के पीछे अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार ठहराया. सिद्धार्थ आकाश आनंद के ससुर हैं.

मायावती ने क्या कहा?

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने लखनऊ में हुई बसपा की बैठक के बाद कहा, “पार्टी हित में आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. इस कार्रवाई के लिए पार्टी नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार हैं. जिसने पार्टी को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आकाश आनंद का भी करियर खत्म कर दिया.” मायावती ने कहा, ”अब मैंने यह निर्णय लिया है कि मेरे जीते जी व मेरी आखिरी सांस तक, पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

मायावती ने आकाश आनंद के सुसर को पहले ही पार्टी से कर दिया था निष्कासित

मायावती ने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पिछले महीने पार्टी से निष्कासित कर दिया था. सिद्धार्थ पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की गई थी.

मायावती ने आकाश आनंद को घोषित किया था अपना उम्मीदवार

मायावती ने पूर्व में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान देने को लेकर उन्होंने अपने भतीजे से यह ओहदा वापस ले लिया था. हालांकि बाद में, मायावती ने उन्हें फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >