Viral Video : महाकुंभ मेले में बाइक लेकर पहुंचा मुस्लिम शख्स, कहा- यह मौका दोबारा नहीं आएगा

Viral Video : प्रयागराज के महाकुंभ मेले के दौरान एक मुस्लिम शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. उसकी तारीफ यूजर कर रहे हैं. देखें क्या है वीडियो में खास.

Viral Video : प्रयागराज में महाकुंभ मेले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक मुस्लिम युवक दिख रहा है. वह बाइक में हैं. बाइक के सामने लिखा है- नि:शुल्क सेवा…वीडियो BITTU SHARMA- ‏بٹو شرما @common000786Om नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- जावेद अशरफ नाम के भाई कुंभ में फ्री सेवा दे रहें है अपनी बाइक से लोगों का सफर आसान करने में. मुसलमानो का बॉयकॉट करने वालों को अब भी शर्म नहीं आएगी. वीडियो में बाइक पर सवार शख्स कहता नजर आ रहा है कि पैसा तो रोज कमाना है, लेकिन यह मौका दोबारा नहीं आएगा. हालांकि, यह वीडियों कब का है और कहां का है, यह बात यूजर ने शेयर नहीं की है. देखें क्या है वीडियो में खास

ये भी पढ़ें : Mahakumbh Video : माघी पूर्णिमा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, योगी सरकार ने की खास व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >