लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने आज गाजीपुर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज प्रचार अभियान की शुरुआत की.मुलायम सिंह यादव यहां एक रैली को संबोधित करने वाले हैं, उनसे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल रैली को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदीजी कितने अच्छे नारे दिये थे, पर आज देश का गरीब असमंजस में है. आम आदमी दुखी है और लाइन में खड़ा है. आज देश का किसान, गरीब और महिलाएं सरकार की नीतियों से दुखी हैं.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कल रैली की तैयारियों की समीक्षा की और कहा, ‘‘रैली के लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं.
पार्टी राज्य में फिर सरकार बनाने जा रही है क्योंकि उसने ऐतिहासिक काम किया है.’ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही ‘समाजवादी विकास रथ यात्रा’ के जरिये चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुके हैं.
समाजवादी पार्टी के चुनावी अभियान के आरंभ में देरी यादव परिवार में कलह की वजह से हुई और आजमगढ़ में होने वाली मुलायम की रैली को रद्द करना पड़ा था.
