राजू श्रीवास्तव का दावा, कन्हैया की तारीफ करते वक्त शत्रुघ्न ने पी रखी थी

वाराणसी : जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमारकीरिहाई के बाद के भाषण की तारीफ करने को लेकर भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने जमकर निशाना साधा है. राजू श्रीवास्तव ने शत्रुघ्न सिन्हा परतंजकसते हुए कहा कि कन्हैया कुमार की तारीफ करते समय शत्रुघ्न सिन्हा ने पी रखी थी. […]

वाराणसी : जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमारकीरिहाई के बाद के भाषण की तारीफ करने को लेकर भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने जमकर निशाना साधा है. राजू श्रीवास्तव ने शत्रुघ्न सिन्हा परतंजकसते हुए कहा कि कन्हैया कुमार की तारीफ करते समय शत्रुघ्न सिन्हा ने पी रखी थी.

कॉमेडियनराजूश्रीवास्तव ने रविवार को वाराणसी मेंयहबातें कहीं. इसके साथ ही कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी ताकत भारत को तोड़ नहीं सकती है. उन्होंने कहा कि कन्हैया जैसे लोगों के साथ कोई भी नहीं है. भगवान कन्हैया को सद्बुद्धि दे और अब उसे माफ कर देना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने जेएनयू मामले पर अपनी पार्टी के रुख के विपरीत अलग विचार व्यक्त करते हुए जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के उस भाषण की प्रशंसा की जो उसने जेल से अपनी रिहायी के बाद दिया था. सिन्हा ने ट्वीट में कहा था, माननीय अदालत द्वारा कन्हैया को जमानत प्रदान करने को लेकर प्रसन्न हूं और खुशी है कि उसे जेल से रिहा कर दिया गया है. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह स्वयं को उन सभी से मिले समर्थन के योग्य साबित करेगा जिन्होंने महसूस किया कि उसके साथ गलत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >