कमलेश तिवारी हत्याकांडः हत्यारों को हथियार देने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर कानपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस व्यक्ति ने हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल कथित रूप से मुहैया कराई थी. उत्तर प्रदेश एटीएस ने शुक्रवार को एक बयान में […]

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर कानपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस व्यक्ति ने हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल कथित रूप से मुहैया कराई थी.

उत्तर प्रदेश एटीएस ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि 18 अक्टूबर को तिवारी की दो लोगों ने हत्या कर दी थी. मामले के मुख्य आरोपी अशफाक उर्फ मोइनुद्दीन और फरीद पठान जेल में हैं.

एटीएस ने बताया कि तिवारी की हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल मुहैया कराने के संबंध में युसुफ खान को उत्तर प्रदेश एटीएस और गुजरात एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को कानपुर से गिरफ्तार किया. एटीएस ने बताया कि आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >