पत्नी को जुए में हारा, दोस्तों ने किया गैंगरेप

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और उसे हार गया. दांव हारने के बाद महिला के साथ उसके पति के दोस्त अरुण और उसके रिश्तेदार अनिल ने रेप किया. महिला का […]

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और उसे हार गया. दांव हारने के बाद महिला के साथ उसके पति के दोस्त अरुण और उसके रिश्तेदार अनिल ने रेप किया.

महिला का आरोप है कि उसका पति शराबी है और अकसर अपने दोस्तों के साथ घर पर शराब पीता है और जुआ खेलता है. इसी क्रम में करीब एक महीने पहले उसका पति उसे जुए में हार गया, जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसके साथ रेप किया. महिला का कहना है कि घटना के बाद वह अपने एक रिश्तेदार के यहां चली गयी, तो उसका पति उसे मनाने आया और उससे माफी मांगी, फिर वह अपने पति के साथ चली गयी, तो उसके साथ फिर धोखा हुआ. उसके पति ने अपने दोस्तों को एक बार फिर उसके साथ गैंगरेप की अनुमति दे दी.

महिला का कहना है कि उसने इस संबंध में प्राथिमकी दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया. तब उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया, तब जाकर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >