प्रियंका ने मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में किया रोडशो

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार शाम को रोडशो किया. प्रियंका के साथ वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय मौजूद थे. बीएचयू में पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रियंका ने रोडशो शुरू किया.। खुले वाहन की छत पर […]

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार शाम को रोडशो किया. प्रियंका के साथ वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय मौजूद थे.

बीएचयू में पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रियंका ने रोडशो शुरू किया.। खुले वाहन की छत पर लाल सूती साड़ी पहने प्रियंका हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रही थीं. वाहन पर छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेस नेता सवार थे.। रोडशो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा जनता का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान मोदी विरोधी नारे लगते भी सुने गये. मोदी ने भी नामांकन करने से पहले यहां रोडशो किया था.

प्रियंका के रोडशो को भव्य बनाने के लिए कांग्रेस की स्थानीय इकाई ने भीड़ बटोरने का व्यापक इंतजाम किया था.। मोदी के रोडशो की ही तरह प्रियंका का रोडशो भी दशाश्वमेध घाट पर संपन्न हुआ. वह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी और काल भैरव के भी दर्शन करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >