वाराणसी में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, दहशत और तनाव

वाराणसी : वाराणसी में समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता की शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार प्रभु साहनी आज संकठा मंदिर से दर्शन करने के बाद सिंधिया घाट पहुंचे थे. जहां पहले से ही घात लगाकर बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली […]

वाराणसी : वाराणसी में समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता की शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार प्रभु साहनी आज संकठा मंदिर से दर्शन करने के बाद सिंधिया घाट पहुंचे थे. जहां पहले से ही घात लगाकर बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. स्थानीय निवासी उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने अपने ही एक रिश्तेदार पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है.

घटनाके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सीलकर दिया और मामले की जांच में जुट गयी है. हालांकि पुलिस को अभी तक इसमें कुछ सफलताहासिल नहीं हो पायी है, लेकिन पुलिसकी जांच में प्राथमिक स्तर पर यह आपसी रंजिश का मामलालगरहा है. सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया और अपराधियों की खोजबीन जारी है.

यह भी पढ़ें-
रिटायर्ड जवान रोकेंगे फाटक रहित क्रासिंग पर दुर्घटनाएं, रेलवे कर रहा रिटायर्ड जवानों की सेवा लेने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >