BHU में अस्सिटेंट प्रोफेसर पद की भर्ती का पर्चा आउट, परीक्षा निरस्त

बनारस : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सहायक शिक्षक पद पर भर्ती के लिए हो रही परीक्षा में धांधली की खबर सामने आयी है. शनिवार को एक बजे परीक्षा का पेपर आउट हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया. गौरतलब है कि अभ्यर्थियों ने बीएचयू प्रशासन पर पेपर लीक करने का आरोप […]

बनारस : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सहायक शिक्षक पद पर भर्ती के लिए हो रही परीक्षा में धांधली की खबर सामने आयी है. शनिवार को एक बजे परीक्षा का पेपर आउट हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया. गौरतलब है कि अभ्यर्थियों ने बीएचयू प्रशासन पर पेपर लीक करने का आरोप लगाया. उधर आईएमएस बिल्डिंग के नवीन सभागार में आयोजित परीक्षा के दौरान वे बाहर निकल गए और बीएचयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. हंगामा इतना बढ़ गया कि बीएचयू प्रशासन को परीक्षा बहिष्कार करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि परीक्षा के लिए आज 1 बजे का समय.दिया गया था लेकिन प्रश्न पत्र का वितरण 2 बजे किया गया. जो प्रश्न पत्र अभ्यर्थियों के बीच वितरित की गयी. उसकी सील टूटी हुई थी. बढ़ते आक्रोश को देख प्रशासन ने परीक्षा रद्द कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >