वाराणसी के मसान होली में महिलाओं की एंट्री बैन, वजह क्या है?

Varanasi Masan Holi: वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर 11 मार्च को मसान होली खेली जाएगी, लेकिन इस बार महिलाओं की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी. सुरक्षा कारणों से समिति ने महिलाओं से इसे दूर से देखने की अपील की है.

Varanasi Masan Holi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इस वर्ष मसान होली में महिलाओं के शामिल होने पर रोक लगा दी गई है. यह फैसला बाबा महाश्मशान नाथ मंदिर समिति द्वारा लिया गया है. समिति ने होली के पर्व पर महिलाओं से अपील की है कि वे मणिकर्णिका घाट न आएं. इसके बजाय वे बजड़े-नाव और कॉरिडोर से होली का समारोह देखें. इसके साथ ही समिति ने देवताओं का भेष बनाने और नरमुंड की माला धारण करने जैसे प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध लगाया है.

महिलाओं की एंट्री पर क्यों लगा प्रतिबंध?

इस समारोह को बाबा महाश्मशान नाथ समिति आयोजित कर रही है. समिति ने अनुमान लगाया है कि इस वर्ष भीड़ की संख्या बढ़ सकती है. भारी भीड़ और हुड़दंग के कारण महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है. समिति ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वे इस पर्व को नाव और बजड़ों पर बैठकर देख सकती हैं. इसके अलावा वे कॉरिडोर से भी इसे देख सकती हैं.

इस समय शुरू होगा कार्यक्रम

11 मार्च को काशी के मणिकर्णिका घाट पर मसान की होली खेली जाने वाली है. इस अनोखी होली को चीता भस्म होली के नाम से भी जाना जाता है. होली का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा. समिति के प्रमुख अध्यक्ष गुलशन कपूर ने बताया है कि होली का समारोह मसान नाथ की गर्भगृह में पूजा के बाद शुरू होगा.

मसान होली की मान्यता

समिति के अनुसार मणिकर्णिका घाट पर मसान की होली को लेकर ऐसा माना जाता है कि बाबा भोलेनाथ दिन में मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने आते हैं. उनके घाट में स्नान के बाद आए श्रद्धालु को उनका आशीर्वाद मिलता है. बताया जा रहा है कि घाट पर भस्म से यह होली खेलने की परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है.

यह भी पढ़े: PM Modi: पीएम मोदी ने वंतारा वाइल्डलाइफ का किया उद्घाटन, शावकों के साथ खेला, मगरमच्छ, जिराफ, चिंपैंजी के साथ गुजारा वक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >