काशी दर्शन करने आया था परिवार, पहले पिता ने तोड़ा दम, फिर मां-बेटे ने दी जान, जाने पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी दर्शन करने आए एक परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा. पिता की बीमारी से मौत के बाद मां और बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

UP News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी दर्शन के लिए महाराष्ट्र से आए एक परिवार के साथ दर्दनाक घटना सामने आई है. लक्सा थाना क्षेत्र स्थित एक होम स्टे में मां और बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली. इससे पहले पिता विशाल मुखर्जी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

7 अगस्त को काशी दर्शन के लिए आया था परिवार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के रहने वाले 56 वर्षीय विशाल मुखर्जी अपनी पत्नी जया मुखर्जी और बेटे ईशान मुखर्जी के साथ सात अगस्त को वाराणसी पहुंचे थे. परिवार ने लक्सा थाना क्षेत्र स्थित वाची होम स्टे में ठहरने के लिए कमरा बुक कराया था. बताया जा रहा है कि परिवार ने वाराणसी पहुंचने के बाद काशी विश्वनाथ समेत अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन किए और फिर होम स्टे लौट आया.

अचानक बिगड़ी विशाल मुखर्जी की तबीयत

विशाल मुखर्जी पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. रविवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. होम स्टे के कर्मचारियों और पुलिस की मदद से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पति की मौत के बाद मां-बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

विशाल मुखर्जी की मौत के बाद उनकी पत्नी जया और बेटे ईशान होम स्टे के कमरे में ही थे. इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ समय बाद जब दोनों के कमरे से बाहर नहीं आने पर कर्मचारियों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब कमरे में पहुंची तो मां-बेटे के शव पड़े मिले. दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था. कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को सल्फास के पैकेट भी मिले हैं. शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही लक्सा थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. काशी जोन के एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने होम स्टे के मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ की है.

परिवार ने ऐसा कदम क्यों उठाया, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विशाल मुखर्जी की मौत के बाद मां-बेटे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. क्या दोनों ने पहले से खुदकुशी की योजना बनाई थी या पिता की मौत के बाद भावनात्मक सदमे में यह कदम उठाया गया, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस होम स्टे के सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है.

Also Read : यूपी के इन शहरों में 17 अगस्त से शुरू होगी सेना भर्ती रैली, जानिए कैसे होगा चयन प्रक्रिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >