Uttar Pradesh News: ‘तो क्या अपराधियों को माला पहनानी चाहिए?’ विधानसभा में सपा पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh News: विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध और अपराधियों को लेकर बड़ा बयान दिया. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधानसभा में बोलते हुए कहा, एक मोइन खान, जो समाजवादी पार्टी में है और अयोध्या के सांसद की टीम में है, एक 12 साल की लड़की के दुष्कर्म में शामिल पाया गया है. अभी तक समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. मैं इसे समझ नहीं पा रहा हूं. हरदोई की एक घटना में वीरेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी का पूर्व जिला अध्यक्ष है, उसकी संलिप्तता सामने आई है. ऐसी कोई सीआरपीसी धारा नहीं है जिसके तहत उसके खिलाफ कार्रवाई न की गई हो. उस पर गुंडा एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था. 28 मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं. आप (समाजवादी पार्टी) कहते हैं कि हम ऐसे लोगों को गोली मार रहे हैं. तो, क्या हमें उन्हें माला पहनानी चाहिए? सीएम योगी ने कहा, ये समाज के लिए सबसे बड़े कलंक हैं. ये समाज का कोढ़ हैं. कोढ़ को ठीक नहीं करेंगे, तब तक उत्तर प्रदेश की स्थिति में सुधार नहीं होगा.

Lucknow: uttar pradesh chief minister yogi adityanath

उत्तर प्रदेश में अपराध के मामलों में तेजी से कमी आई है

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, अगर मैं 2016 और 2024 के अपराध के आंकड़ों की तुलना करूं, तो डकैती के मामलों में 86.47% की कमी आई है, लूट के मामलों में 78.17% की कमी आई है, हत्या के मामलों में 43.21% की कमी आई है, फिरौती और अपहरण के मामलों में 70% की कमी आई है. महिलाओं के खिलाफ अपराधों में दहेज से संबंधित मौतों में 17.43% की कमी आई है, दुष्कर्म के मामलों में 25.30% की कमी आई है.

Also Read: UP Vidhansabha Satra: विधानसभा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर

18 बीजेपी विधायक निलंबित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >