By Elections: 'अगर तुम हमको बांटोगे, तो हम तुमको उखाड़ फेकेंगे', INDI गठबंधन ने BJP पर किया पोस्टर वार

By Elections: विधानसभा उपचुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है.

By Elections: यूपी में विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. अब दोनों के बीच पोस्टर वार भी शुरू हो गया है. मंगलवार को इंडिया गठबंधन ने बीजेपी के खिलाफ पोस्टर जारी कर हमला बोला है.

‘बंटोगे तो कटोगे’ का इंडिया गठबंधन ने दिया करारा जवाब

झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेताओं ने ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे दिए. जिसपर विपक्ष ने भी पलटवार किया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन ने बीजेपी के खिलाफ पोस्टर जारी किया है. जिसमें ‘बंटोगे तो कटोगे’ का जवाब दिया है. पोस्टर जारी कर इंडिया गठबंधन ने लिखा, ‘अगर तुम हमको बांटोगे, तो हम तुमको उखाड़ फेकेंगे’. पोस्टर में कमल का फूल भी नजर आ रहा है. इसके जरिए भी इंडिया गठबंधन ने बीजेपी पर हमला बोला और कई गंभीर आरोप लगाए.

इंडिया गठबंधन ने पोस्टर के जरिए बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

इंडिया गठबंधन ने यूपी में जो पोस्टर जारी किया है, उसमें बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. कमल फूल की पंखुड़ियों में विपक्ष ने बीजेपी पर धार्मिक उन्माद, झूठ और जुमले, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बुलडोजर राज, बेरोजगारी का गंभीर आरोप लगाया.

यूपी में कब है उपचुनाव

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है. मतदान पहले 13 नवंबर को होना था, लेकिन राजनीतिक पार्टियों की मांग पर चुनाव आयोग ने डेट बदल कर 20 नवंबर कर दिया.
यूपी की इन सीटों पर होना है उपचुनाव
मीरापुर
कुंदरकी
गाजियाबाद
खैर (एससी)
करहल
सीसामऊ
फूलपुर
कटेहरी
मझावां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >