UP में 28 अगस्त को बदलेगा मौसम का मिजाज: पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

UP News: 28 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है. पूर्वी यूपी के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पश्चिमी यूपी में राहत रहेगी. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

UP News: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच 28 अगस्त को मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी के लिए 28 अगस्त को कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.

पूर्वांचल में बारिश के आसार

28 अगस्त को खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के दौर आने की संभावना है. ऐसे में बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर और आसपास के जिलों में मौसम पर नजर रखना जरूरी होगा. पूर्वी यूपी के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है.

पश्चिमी यूपी में भारी बारिश से राहत

मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि स्थानीय स्तर पर बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है.

28 अगस्त के बाद कमजोर पड़ सकता है मानसून

मौसम के ताजा आकलन में संकेत है कि 28 अगस्त के बाद उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधि कुछ कमजोर पड़ सकती है. हालांकि पूर्वी यूपी में आने वाले दिनों में फिर बारिश के दौर बन सकते हैं.

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी जाती है. किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Special Report: 44 दिन बाद नींद से जागे बलिया के "DM", मुख्यमंत्री योगी के आने से पहले आनन-फानन में पहुंचे गोपालनगर टांडी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >