यूपी के रसोइयों की लगी लॉटरी, योगी सरकार ने बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3000 रुपए

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत भोजन बनाने वाले रसोइयों के मानदेय में ₹1000 की प्रतिमाह वृद्धि की है.अब उन्हें ₹2000 की जगह ₹3000 मासिक मिलेंगे. यह फैसला प्रदेश के 3 लाख 53 हजार से अधिक रसोइयों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत भोजन बनाने वाले रसोइयों के मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है. अब रसोइयों को 2,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा. कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. सरकार के फैसले से प्रदेश के 3 लाख 53 हजार से अधिक रसोइयों को फायदा होगा.

पांच साल बाद बढ़ा मानदेय

रसोइयों के मानदेय में यह बढ़ोतरी करीब पांच साल बाद हुई है. इससे पहले अप्रैल 2022 में मानदेय 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये किया गया था. योगी सरकार के कार्यकाल में यह तीसरी बार है जब रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की गई है. इसके अलावा रसोइयों को हर साल यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपये और दस्तानों के लिए 400 रुपये दिए जाते हैं.

बच्चों की संख्या के आधार पर तैनाती

पीएम पोषण योजना के तहत स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार रसोइयों की व्यवस्था की गई है. 25 तक बच्चों वाले स्कूल में दो रसोइए, 26 से 100 बच्चों पर तीन और 101 से 200 बच्चों वाले स्कूल में चार रसोइयों की तैनाती होती है. प्रदेश में काम करने वाले अधिकांश रसोइए ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हैं और लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे.

23 अगस्त को रसोइयों का सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइयों को सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम में 11 रसोइयों को सम्मान मिलेगा, जबकि प्रदेशभर से करीब 1,500 रसोइयों की सहभागिता होगी. इसी दिन जिलों और तहसीलों में भी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम के दौरान कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए जाएंगे.

Also Read: मथुरा में आखिर क्यों बहाया गया 2000 लीटर दूध? जानिए वजह और हैरान कर देगी पूरी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >