UP News: यूपी के करोड़ों ग्रामीण परिवारों को केंद्र सरकार का तोहफा, उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, LPG बुकिंग नियमों में बदलाव

UP News: केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए रसोई गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब शहरों की तरह ग्रामीण इलाकों में भी 25 दिन के अंतराल पर दूसरा एलपीजी सिलेंडर बुक किया जा सकेगा. इससे पहले 45 दिनों का इंतजार करना पड़ता था.

UP News: उत्तर प्रदेश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है. सरकार ने शहरों और गांवों के बीच रसोई गैस सिलिंडर बुकिंग की समय-सीमा के अंतर को पूरी तरह समाप्त कर दिया है. अब यूपी के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवार भी लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों की तरह महज 25 दिनों के अंतराल पर दूसरा एलपीजी सिलिंडर बुक करा सकेंगे. इससे पहले प्रदेश के ग्रामीण उपभोक्ताओं को दूसरा सिलिंडर पाने के लिए 45 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिससे बड़े परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी किए सख्त निर्देश

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस बदलाव का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. यह नया नियम इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सभी प्रमुख कंपनियों पर लागू होगा. मंत्रालय ने कंपनियों के प्रबंध निदेशकों को तुरंत प्रभाव से व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि फरवरी 2026 में मध्य पूर्व के तनाव के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसके बाद जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से यह अस्थायी पाबंदी लगाई गई थी.

उत्तर प्रदेश के गांवों और उज्ज्वला लाभार्थियों को सीधा लाभ

इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा, जो देश में उज्ज्वला योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी राज्य है. पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बड़े और संयुक्त परिवारों को अब सिलिंडर खत्म होने पर लकड़ी या कंडों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. राज्य में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य होने से अब लखनऊ, वाराणसी और कानपुर जैसे शहरों की तर्ज पर प्रदेश के दूर-दराज गांवों में भी एलपीजी सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी.

Must Read: UP News: बड़हल से लेकर खिरनी तक, यूपी में लौटेगी भूली-बिसरी वन विरासत, योगी सरकार का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >