UP Election 2027: 27 हजार वोट का प्लान या 27 सीटों का खतरा, अखिलेश यादव के दावे पर केशव मौर्य का ऐसा पलटवार, यूपी में बढ़ा सस्पेंस

UP Politics: अखिलेश यादव के 27 हजार वोट बढ़ाने के लक्ष्य पर केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कहीं सपा 27 सीटें भी न बचा पाए. इससे यूपी में 2027 चुनाव से पहले सियासी गर्मी बढ़ गई है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य सामने रखा था. अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसी रणनीति को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

‘27 हजार वोट जोड़ने चले हैं...’

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा हर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार नए वोट जोड़ने की कोशिश कर रही है. इसी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि 27 हजार वोट जोड़ने के प्रयास में सपा 27 सीटें भी न बचा पाए. मौर्य की इस टिप्पणी के बाद दोनों दलों के बीच बयानबाजी चर्चा में आ गई है.

अखिलेश यादव ने बताया था 2027 का फॉर्मूला

अखिलेश यादव ने 20 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी की चुनावी रणनीति का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपने वोटों की संख्या 27 हजार बढ़ाने के लक्ष्य के साथ काम करेगी. उन्होंने इसे भाजपा के वोटों में 27 हजार की कमी से भी जोड़कर पेश किया था.

बूथ स्तर तक पहुंचने की तैयारी

सपा की ओर से इस लक्ष्य को लेकर जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की बात कही गई है. पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच पहुंचने, उनकी समस्याओं को समझने और तकनीक के इस्तेमाल के जरिए संपर्क बढ़ाने पर जोर देने की बात सामने आई है. चुनावी रणनीति में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर भी फोकस किया जा रहा है.

मौर्य बोले- ‘हिसाब भाजपा पूरा करेगी’

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब सपा की ओर से चुनावी गणित की बात की गई है, तो पुराने चुनावी आंकड़ों के संदर्भ में इसका जवाब दिया जाएगा. मौर्य ने यह भी कहा, ‘हिसाब आपने छेड़ा है, भाजपा पूरा करेगी.’

2027 से पहले बढ़ी सियासी गर्मी

अखिलेश यादव के 27 हजार वोट बढ़ाने के लक्ष्य और केशव मौर्य के पलटवार के बाद यूपी की राजनीति में चुनावी बयानबाजी तेज होती दिख रही है. 2027 विधानसभा चुनाव अभी आगे है. ऐसे में आने वाले समय में भाजपा और सपा की संगठनात्मक तैयारियों के साथ-साथ दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक हमले और जवाबी बयान भी सामने आ सकते हैं. यह भी देखें: UP Election 2027: 'मंत्री हम ही बनेंगे', चुनाव की तारीख भी नहीं घोषित, मंत्री पद की होड़ में इंद्रजीत सरोज का ये दावा से BJP ने घेरा, VIDEO वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >