‘अखिलेश जी Good Morning', अपने चच्चू को संभालिए...’ शिवपाल पर बरसे OP राजभर, सपा प्रमुख को याद दिलाई विभीषण की कहानी

UP Politics: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने अखिलेश को सलाह दी है कि वे पहले अपने 'चच्चू' शिवपाल यादव को संभालें, वरना सपा सत्ता में नहीं आ पाएगी. राजभर ने शिवपाल के बयानों पर भी सवाल उठाए.

UP Politics: यूपी की सियासत में इन दिनों रिश्तों की गर्माहट के साथ तकरार भी देखने को मिल रही है. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके ‘चच्चू’ शिवपाल यादव पर तीखा तंज कसा है. राजभर ने अखिलेश को सलाह देते हुए कहा कि पहले अपने ‘चच्चू’ को संभाल लीजिए, वरना वह सपा को सत्ता में आने से रोक सकते हैं. राजभर ने शिवपाल के बयानों का जिक्र करते हुए सपा की आगे की राजनीति और आजम खान को लेकर भी सवाल उठाए हैं, इससे यूपी की सियासत फिर गरमा गई है.

‘मित्र अखिलेश यादव जी, अपने चच्चू को संभालिए’

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए की. उन्होंने कहा, “मित्र अखिलेश यादव जी! ज़रा अपने चच्चू को सम्भालिए नहीं तो वो आपको कभी सत्ता में आने नहीं देंगे.” राजभर ने दावा किया कि शिवपाल यादव कह रहे हैं कि सपा की सरकार बनने के बाद अपने लोगों के मुकदमे वापस लिए जाएंगे और आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा. राजभर ने इस बयान पर सवाल उठाते हुए इसे लेकर सपा पर निशाना साधा.

‘अपराध करने के लिए बढ़ावा देने का आरोप’

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में शिवपाल यादव के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शिवपाल पीडीए को लेकर ऐसी बात कर रहे हैं, जिसे उन्होंने ‘पीट देगा अहीर’ और ‘पीट देगा अशफाक’ के रूप में लिखा. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे अपराध को बढ़ावा देने का संदेश जाता है. उन्होंने आजम खान को गृह मंत्री बनाए जाने के दावे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की बात कैसे संभव होगी.

‘एक अपराधी चुनाव कैसे लड़ेगा?’

सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव से सवाल करते हुए कहा, “कैसे बनेंगे जरा आप ही बताइए. एक अपराधी चुनाव कैसे लड़ेगा? मंत्री कैसे बनेगा?” राजभर के इस बयान में आजम खान को लेकर शिवपाल यादव के कथित बयान पर सीधे सवाल उठाए गए हैं.

अखिलेश को याद दिलाई विभीषण की कहानी

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को रामायण के पात्र विभीषण का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें विभीषण की कहानी पढ़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि विभीषण एक ऐसा पात्र है, जिससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. राजभर ने आगे लिखा कि यह भी संभव है कि उनके कार्यालय में गुंडा उनके चाचा ने भेजा हो, ताकि उसका नाम अखिलेश यादव से जोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि जांच में यह बात सामने आ जाएगी.

‘कलयुग के रावण की लंका में आग भी लगेगी’

अपने पोस्ट के आखिर में ओपी राजभर ने सियासी अंदाज में कहा, “ख़ैर, उम्मीद है कलयुग के रावण की लंका में आग भी लगेगी और ज़रिया विभीषण ही बनेगा.” उन्होंने अपने पोस्ट का समापन “जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव!” के साथ किया. राजभर के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में सपा और सुभासपा के बीच जुबानी तकरार और तेज होने के संकेत हैं. यह भी पढ़ें: NHAI ने दी हरी झंडी! पानीपत-गोरखपुर हाईवे कॉरिडोर से बदल जाएगी UP के 19 जिलों की तस्वीर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >