CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस संग मिलकर मुलायम की विरासत डुबो रही सपा

UP Political News: लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस के साथ मिलकर मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को डूबोने का काम कर रही है.

UP Political News: लखनऊ के लोक भवन में आपातकाल की 51वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर समाजवादी पार्टी ने जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाई है. इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न शिक्षा केंद्रों में छात्रों के सम्मेलन आयोजित करने की भी घोषणा की गई.

“अखिलेश यादव कांग्रेस की डूबती हुई नाव पर सवार”

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं, जबकि मुलायम सिंह यादव स्वयं कांग्रेस की नीतियों के मुखर विरोधी रहे थे. अखिलेश यादव कांग्रेस की डूबती हुई नाव पर सवार हैं और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को कमजोर करने का काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं सत्ता की राजनीति के लिए सपा ने अपने पुराने राजनीतिक सिद्धांतों से समझौता कर लिया है.

सीएम बोले- सपा सरकार के दौरान भी लोकतंत्र का दमन हुआ था

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों ने अपने-अपने शासनकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया. सपा सरकार के दौरान भी लोकतंत्र का दमन हुआ था. ये दोनों दल परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देते हैं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक महत्व परिवार के लोगों को दिया जाता है, इसके विपरीत भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में छाया यूपी का विकास मॉडल, उद्योग जगत ने बताया निवेश और रोजगार का नया हब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >