लखनऊ के नए CP तरुण गाबा की पहली प्रेसवार्ता, जानिए साइबर क्राइम और ट्रैफिक की समस्या पर क्या है मास्टरप्लान

UP News: लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने कार्यभार संभालते ही शहर की कानून-व्यवस्था पर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है. उन्होंने विशेष रूप से साइबर क्राइम और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया है.

UP News: लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेसवार्ता में शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है. इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के बेहतर इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया जाएगा.

साइबर क्राइम पर रहेगा फोकस

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बदलती चुनौती है. इसे देखते हुए तकनीकी जांच को और मजबूत किया जाएगा तथा साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी. लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूकता पर भी जोर दिया जाएगा.

ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार

उन्होंने कहा कि राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है. ट्रैफिक की समस्या कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित इकाइयों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा.

मॉडर्न टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ पुलिसिंग को भी आधुनिक बनाना जरूरी है. इसी उद्देश्य से मॉडर्न टेक्नोलॉजी का अधिक इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि अपराध नियंत्रण, जांच और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके.

Also Read: भोले की भक्ति का ऐसा जुनून! दांतों से कार खींच 300 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले अलीगढ़ के नरेंद्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >