‘दीदी’ कहकर बुलाती थी, न थी दुश्मनी, न कोई विवाद… फिर क्यों की 14 साल की किशोरी की हत्या? जानें वृंदावन बाल गृह का खौफनाक राज

UP Crime News: वृंदावन के राजकीय बाल गृह (बालिका) में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या से सनसनी फैल गई है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात में उसी बाल गृह में रहने वाली दो किशोरियों की कथित भूमिका रही है. दोनों पर किशोरी को बाथरूम में ले जाकर पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोने का आरोप है.

UP Crime News: बरेली की 14 वर्षीय शिवानी की वृंदावन स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में हत्या कर दी गई. शुक्रवार को वह कमरा नंबर पांच के बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली थी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस की जांच में सामने आया कि बाल गृह में रहने वाली दो किशोरियों ने कथित तौर पर पानी से भरी बाल्टी में उसका सिर डुबोकर हत्या की. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या के पीछे बाल गृह से बाहर निकलने की कथित योजना को वजह बताया है.

बाथरूम में तीनों गईं, बाहर सिर्फ दो निकलीं

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को सुबह करीब 11:08 बजे शिवानी के साथ दो अन्य किशोरियां कमरा नंबर पांच के बाथरूम में गई थीं. करीब 11:48 बजे दोनों किशोरियां बाहर निकल आईं, लेकिन शिवानी उनके साथ बाहर नहीं आई. बाद में बाथरूम में वह अचेत मिली. पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और वहां रहने वाली किशोरियों से पूछताछ की.

बाल गृह से बाहर निकलना चाहती थीं आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अलीगढ़ की किशोरी परिवार से मिलने के लिए परेशान थी और बाल गृह से बाहर निकलना चाहती थी. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान उसने पीलीभीत की किशोरी को साथ लेकर कथित तौर पर बाल गृह को बंद कराने की योजना बनाई. दोनों ने शिवानी को बहाने से बाथरूम में बुलाया और वहां उसकी हत्या कर दी. हालांकि पुलिस अभी इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे बाहर निकलने की इच्छा के अलावा कोई अन्य वजह या दबाव तो नहीं था.

हत्या के बाद कैमरे तोड़ने की कोशिश

घटना के बाद पुलिस ने बाल गृह में रहने वाली कई किशोरियों से पूछताछ की. प्राथमिकी में बताया गया है कि पूछताछ के दौरान कुछ किशोरियां पुलिस को गुमराह करती रहीं. वहीं, घटना वाले दिन शाम करीब पांच बजे CCTVC कैमरों को तोड़ने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, किशोरियों के बयानों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है. जिलाधिकारी ने मामले की मजिस्ट्रेटी/न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं.

Must Read: CM योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बाढ़ राहत से लेकर चीनी की कालाबाजारी तक दिए सख्त निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >