यूपी के इस जिले में फिर बदला स्कूलों की टाइमिंग, BSA ने जारी किया नया आदेश

School Timing Change UP News: यूपी के इस जिले में लगातार बदलते मौसम और छात्रों की सुविधा को देखते हुए स्कूलों की समय-सारिणी में फिर बदलाव किया गया है. BSA ने नया आदेश जारी किया.

School Timing Change UP News: गौतमबुद्धनगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) के स्कूली छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है. जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल अब सोमवार, 6 जुलाई 2026 से अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे. भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए स्कूलों के समय में किया गया अस्थायी बदलाव वापस ले लिया गया है. इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल पंवार ने शनिवार को नया आदेश जारी किया.

गर्मी के कारण बदली गई थी स्कूलों की टाइमिंग

जनपद में पिछले दिनों तेज गर्मी और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया था. जिलाधिकारी की अनुमति के बाद 29 जून 2026 से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया था, ताकि छात्रों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके.

अब पुराने समय पर चलेंगे सभी स्कूल

शनिवार को जारी आदेश के अनुसार, मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्कूलों की पहले वाली टाइमिंग दोबारा लागू कर दी गई है. अब जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और अन्य शिक्षा बोर्डों से संबद्ध विद्यालय सोमवार से ग्रीष्मकालीन निर्धारित समय के अनुसार पूर्ण अवधि तक संचालित होंगे.

सभी स्कूलों के लिए आदेश का पालन अनिवार्य

बीएसए राहुल पंवार ने निर्देश दिया है कि जिले के सभी विद्यालय नए आदेश का सख्ती से पालन करें. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. आदेश की प्रति जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है. बता दें कि मौसम में आए बदलाव और गर्मी के असर में कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की सामान्य समय-सारिणी बहाल करने का फैसला लिया है, जिससे अब छात्र सोमवार से नियमित समय पर स्कूल पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें: यूपी के रूद्र प्रताप कुशवाहा को तलवार से काटने की धमकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >