योगी सरकार का बुजुर्गों को तोहफा: 65 लाख से अधिक खातों में ट्रांसफर हुए 1,958 करोड़, ऐसे चेक करें अपनी किस्त

UP Pension Scheme: योगी सरकार ने राज्य के 65 लाख से अधिक बुजुर्गों को वित्तीय तोहफा दिया है, जिसमें ₹1958 करोड़ की वृद्धावस्था पेंशन ट्रांसफर की गई है. जानिए इस योजना का लाभ कैसे उठाएं और अपनी पेंशन की किस्त कैसे चेक करें.

UP Pension Scheme: योगी सरकार ने राज्य के बुजुर्गों को त्योहारों से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने राज्य के 65.28 लाख से अधिक बुजुर्गों के बैंक खातों में वृद्धावस्था पेंशन की नवीनतम किस्त के रूप में 1,958 करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी है. इस बार भुगतान प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने नई तकनीक एसएनए स्पर्श (SNA SPARSH) प्रणाली का उपयोग किया है. इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र बुजुर्ग को 1,000 प्रति माह के हिसाब से त्रैमासिक (तीन महीने की) किस्त सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजी जाती है.

किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के अनुसार, इस योजना का लाभ केवल उन नागरिकों को दिया जाता है जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हैं:

  • आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
  • ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आय: आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 46,080 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • शहरी क्षेत्रों के लिए आय: शहरी क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा 56,460 तय की गई है.
  • एकल लाभ नियम: आवेदक को केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य पेंशन योजना (जैसे- विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन) का लाभ नहीं मिल रहा होना चाहिए.

ऐसे चेक करें कि खाते में रुपया

यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य इस योजना का लाभार्थी है, तो आप नीचे दिए गए दो आसान तरीकों से भुगतान की स्थिति (Payment Status) की जांच कर सकते हैं:

तरीका 1: यूपी पेंशन पोर्टल (SSPY) के माध्यम से

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'वृद्धावस्था पेंशन' के विकल्प पर क्लिक करें.
  3. नीचे स्क्रॉल करें और 'पेंशनर सूची' (नवीनतम वित्तीय वर्ष) पर क्लिक करें.
  4. इसके बाद अपने जनपद (District), विकासखंड (Block) और फिर अपने ग्राम पंचायत/वार्ड का चयन करें.
  5. आपके सामने पूरे गांव के लाभार्थियों की सूची आ जाएगी, जहां आप नाम और भेजी गई राशि देख सकते हैं.

तरीका 2: PFMS पोर्टल के जरिए (Direct DBT Status)

  1. केंद्र सरकार के pfms.nic.in पोर्टल पर विजिट करें.
  2. होमपेज पर 'Know Your Payment' के विकल्प को चुनें.
  3. अपना बैंक नाम और बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें.
  4. कैप्चा कोड डालकर ओटीपी (OTP) के माध्यम से सत्यापित करें. आपकी पेंशन का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा.

रुक सकती है पेंशन अगर नहीं किया यह काम

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhar KYC) नहीं है या जिन्होंने अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं कराया है, उनकी किस्त रुक सकती है. सरकार ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या बैंक शाखा में जाकर अपना केवाईसी तुरंत पूरा करवा लें ताकि भविष्य में पेंशन मिलने में कोई रुकावट न आए.

Must Read: दिवाली-छठ में घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, अक्टूबर से दिसंबर तक चलेंगी "फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन", जानें पूरा रूट और टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >