"मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं", कहकर सिरफिरे आशिक ने महिला पर चला दी गोली

UP News: मेरठ में एकतरफा प्यार का खौफनाक मामला सामने आया है. शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने 24 वर्षीय युवती को बीच सड़क गोली मार दी. घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UP News: मेरठ में एकतरफा प्यार का खौफनाक मामला सामने आया है. शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने 24 वर्षीय युवती को बीच सड़क गोली मार दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी चौकी के पास अंजुम पैलेस के सामने हुई. जानकारी के मुताबिक, आरोपी कैफ उर्फ बल्लू ने युवती को उसकी सहेली के साथ जाते समय रोक लिया. उसने युवती से शादी करने के लिए कहा, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया. इसके बाद आरोपी ने गुस्से में हथियार निकालकर फायर कर दिया. यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी चौकी के पास अंजुम पैलेस के सामने हुई. बताया जा रहा है कि आरोपी कैफ उर्फ बल्लू ने युवती को उसकी सहेली के साथ जाते समय रास्ते में रोक लिया. उसने युवती से शादी करने की बात कही, लेकिन युवती के मना करने पर वह गुस्से में आ गया.

सहेली के विरोध पर भी नहीं रुका आरोपी

आरोपी ने बंदूक निकालकर गोली चला दी. युवती ने खुद को बचाने के लिए झुक गई, जिससे पहली गोली निशाने पर नहीं लगी. इसी दौरान युवती की सहेली ने आरोपी को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया. इसके बाद आरोपी ने उठकर दोबारा फायर किया. गोली युवती के कान के पास लगी और वह सड़क पर गिर गई. वारदात के बाद आरोपी लोगों को आता देखकर वहां से भागने लगा. भागते समय वह चिल्लाकर कह रहा था- "अगर मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा." घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

बाइक रोककर किया हमला

युवती की सहेली आयशा ने पुलिस को बताया कि वह लिसाड़ी रोड इलाके में अपने पति सरफराज के साथ रहती है. उसकी दोस्त एक रिश्तेदार के यहां रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती है. आयशा के मुताबिक, बुधवार को दोस्त का जन्मदिन था. इसी वजह से वह उसके पास गई थी. दोस्त के कहने पर वह रात में वहीं रुक गई. अगले दिन गुरुवार रात उसका पति सरफराज दोनों को लेने पहुंचा. तीनों बाइक से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे अंजुम पैलेस के पास पहुंचे, आरोपी कैफ ने बाइक रोक दी और उसकी चाबी निकाल ली. इसके बाद वह युवती से बहस करने लगा. आयशा ने बताया कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी. वह युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था. विवाद बढ़ने के बाद उसने गोली चला दी.

पहले से परेशान कर रहा था आरोपी

सहेली के अनुसार, आरोपी कैफ पहले से ही युवती को परेशान कर रहा था. वह लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था. युवती ने कई बार इस बारे में उसे बताया था, लेकिन बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की थी. आयशा ने बताया कि आरोपी की शादी पहले ही हो चुकी है. इसके बावजूद वह युवती से शादी करने की जिद कर रहा था.

भाई ने कहा- कुछ दिन पहले घर आई थी बहन

युवती के भाई ने बताया कि परिवार में तीन भाई-बहन हैं. घायल युवती सबसे बड़ी है और श्यामनगर इलाके में ब्यूटी पार्लर का काम करती है. वह करीब पांच दिन पहले ही घर आई थी. उसने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें रात करीब एक बजे पुलिस के पहुंचने के बाद मिली.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी समेत ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

Also Read:प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी महिला, बोलीं 'पति भी, प्रेमी भी'


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >