UP News: वाह रे जमाना! पति लगा रहा था थाने के चक्कर, वायरल वीडियो में प्रेमी संग ताजमहल घूमती नजर आई पत्नी

UP News: अलीगढ़ के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी 15 अप्रैल से लापता है. उसने 18 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी. हर दिन थाने जाकर वो छानबीन की रिपोर्ट भी लेता था. इस बीच सोशल मीडिया में उसकी पत्नी किसी अन्य सख्त के साथ ताजमहल के पास घूमती नजर आई है.

UP News: यूपी के अलीगढ़ में एक पति ने थाने में अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. पत्नी मिली या नहीं इसकी जानकारी के लिए वो लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा. हद तो तब हो गई जब व्हाट्सऐप पर शेयर किए गए एक वीडियो में पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ ताजमहल में घूमते नजर आई. सोशल मीडिया पर वीडियो दिखने के बाद से पति काफी निराश है.

चार बच्चों समेत पत्नी हो गई थी लापता

अलीगढ़ के रहने वाले एक शख्स  शाकिर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी अंजुम 15 अप्रैल से लापता है. रोरावर थाना प्रभारी शिव शंकर गुप्ता ने पुष्टि की कि शाकिर ने 18 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी पत्नी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है. उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि “शाकिर एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था और 15 अप्रैल को जब वह वापस लौटा तो उसने पाया कि घर बंद था और उनकी पत्नी और चार बच्चे गायब थे.”

कीमती सामानों के साथ पत्नी गायब!- पड़ोसी

थाना प्रभारी शिव शंकर गुप्ता गुप्ता ने कहा “पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी सभी कीमती सामान लेकर चली गई है.” कुछ दिनों तक उसकी तलाश करने के बाद शाकिर ने पुलिस से संपर्क किया. बाद में, उसके रिश्तेदार ने अंजुम को एक वीडियो में देखा, जिसे अंजुम ने सोशल मीडिया व्हाट्सऐप पर साझा किया था. वीडियो में वह महिला एक अज्ञात व्यक्ति के साथ ताजमहल में दिखाई दे रही थी. शाकिर ने उस व्यक्ति को पहचान लिया है. गुप्ता ने कहा “ऐसा लगता है कि अंजुम और उस व्यक्ति के बीच संबंध थे और उन्होंने शाकिर की अनुपस्थिति में भागने का फैसला किया.” जिला पुलिस ने आगरा में अपने समकक्षों को सतर्क कर दिया है और जोड़े की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >