रेस्क्यू टीम ने काटा DCM का केबिन, फिर भी नहीं बच सकी ड्राइवर-कंडक्टर की जान, लखनऊ में भीषण सड़क हादसा

UP News: लखनऊ में किसान पथ पर एक भीषण सड़क हादसे में डीसीएम चालक और कंडक्टर की मौत हो गई. पिपरसण्ड गांव के पास सड़क किनारे खड़े खराब कंटेनर में पीछे से आ रही डीसीएम जा टकराई. रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

UP News: लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में किसान पथ पर बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में डीसीएम चालक और कंडक्टर की मौत हो गई. पिपरसण्ड गांव के पास सड़क किनारे खड़े खराब कंटेनर में पीछे से आ रही डीसीएम जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों उसमें फंस गए.

रेस्क्यू कर केबिन काटकर निकाले गए दोनों

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से डीसीएम के क्षतिग्रस्त केबिन को काटा और अंदर फंसे ड्राइवर व कंडक्टर को बाहर निकाला. दोनों को गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी शैलेंद्र (39), पुत्र वकील और राजा भैया (35), पुत्र स्वर्गीय लाल जी के रूप में हुई है. दोनों डीसीएम में ड्राइवर और कंडक्टर के तौर पर काम करते थे.

खराब कंटेनर से टकराई डीसीएम

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे किसान पथ पर पिपरसण्ड गांव के पास हुआ. हरदोई रोड की तरफ से बिजनौर की ओर जा रही डीसीएम आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि एक कंटेनर पहले से खराब होकर सड़क किनारे खड़ा था, जिसके पीछे चल रहे दूसरे कंटेनर ने ब्रेक लगाया. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम उसमें जा घुसी. टक्कर के बाद डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी. इसके बाद आलमबाग और हजरतगंज से अतिरिक्त रेस्क्यू यूनिट और मोबाइल डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल (एमडीआरवी) को भी मौके पर बुलाया गया.

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद कुछ समय तक किसान पथ पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Must Read- भाई से मुलाकात अधूरी रह गई, झांसी हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत, साथी ने भी गंवाई जान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >