UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की है.चिनहट इलाके में टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हाथीदांत से बनीं 54 बारीक नक्काशी वाली कलाकृतियां बरामद हुई हैं. जांच में पता चला है कि इन कलाकृतियों को नेपाल के रास्ते विदेश भेजने की तैयारी थी.
चिनहट में पकड़े गए चार तस्कर
DRI की टीम ने चिनहट इलाके में कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार किया.तलाशी के दौरान उनके पास से 54 कलाकृतियां मिलीं. अधिकारियों के अनुसार, ये सभी कलाकृतियां हाथीदांत से बनी हैं और उन पर काफी बारीक नक्काशी की गई है.
करोड़ों की कीमत, विदेश भेजने की तैयारी
जांच में सामने आया है कि बरामद कलाकृतियों की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. तस्करों की योजना इन्हें नेपाल के रास्ते विदेश भेजने की थी. इसके बाद विदेशी बाजार में इन कलाकृतियों को भारी कीमत पर बेचने की तैयारी थी.
चारों से पूछताछ, नेटवर्क की तलाश
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.साथ ही कलाकृतियों को कहां से लाया गया और इन्हें आगे किसे भेजा जाना था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.
DRI के साथ SSB और वन विभाग की टीम भी जांच में
इस मामले की जांच में DRI के साथ सशस्त्र सीमा बल (SSB) और वन खुफिया इकाई (Forest Intelligence Unit) की टीमें भी लगी हैं. सभी एजेंसियां मिलकर तस्करी के इस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं.जांच के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
Must Read: LPG उपभोक्ताओं को मिली मोहलत, 23 अगस्त तक करा लें e-KYC, वरना गैस सिलिंडर पर पड़ सकता है असर
