धुएं के गुबार से सहमा लखनऊ का सेक्टर-F, 30 मिनट तक दहकी इमारत, दहशत में लोग

UP News: लखनऊ के जानकीपुरम में एक भवन में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. समय रहते कार्रवाई से जनहानि टल गई.

UP News: लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सेक्टर-एफ में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गुरुवार सुबह एक भवन में भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही बीकेटी फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम

अग्निशमन विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह 9:34 बजे सेक्टर-एफ के बी-2/22 स्थित भवन में आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद प्रभारी बीकेटी के नेतृत्व में दो फायर टेंडर तत्काल मौके पर रवाना किए गए. जब टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब भवन से तेज लपटें और धुआं निकल रहा था.

अतिरिक्त दमकल वाहनों की ली गई मदद

आग की गंभीरता को देखते हुए अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकल वाहन बुलाए गए. सभी टीमों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया और कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. आग के दौरान भवन में रखा सामान जलकर राख हो गया.

समय रहते टला बड़ा हादसा

अग्निशमन विभाग ने बताया कि समय पर कार्रवाई होने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. साथ ही आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से भी रोक लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Must Read- लखनऊ में रिश्ते शर्मसार, 3 साल तक बच्चियों से हैवानियत, आरोपी चाचा और मदद करने वाले पिता के खिलाफ FIR


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >