कानपुर में तिरंगे के रंग में रंगा पुलिस कमिश्नरेट, ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में दिखा देशभक्ति का जज्बा

UP News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 'हर घर तिरंगा यात्रा 2026' का आयोजन किया गया. पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की.

UP News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर की ओर से ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ निकाली गई. पुलिस कमिश्नर कार्यालय से शुरू हुई यात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों से राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की.

पुलिस कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यात्रा शुरू होते ही पूरा परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में हिस्सा लिया.

नागरिकों से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील

यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी सड़क मार्ग से गुजरते हुए आम लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते नजर आए. पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना रहा.

‘तिरंगा करोड़ों भारतीयों के गौरव का प्रतीक’

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है, बल्कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान, राष्ट्रीय अखंडता और करोड़ों भारतीयों के गौरव का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को देशभक्ति के सूत्र में जोड़ना और राष्ट्रीय पर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है.

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) स्नेहा तिवारी, अपर पुलिस उपायुक्त योगेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह, आरआई पुलिस लाइन समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Must Read: प्रेम विवाह कर गांव लौटे दंपती, फिर बुलाई गई पंचायत... ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा गांव?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >