UP News: अगर आप मानसून में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. IRCTC लखनऊ से 'हंपी-बादामी विरासत ओडिसी' नाम से 5 रात और 6 दिन का हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में फ्लाइट से आने-जाने की सुविधा, होटल में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता और रात्रि भोजन के साथ स्थानीय परिवहन भी शामिल है. यह यात्रा 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक संचालित होगी, जिसमें पर्यटक कर्नाटक के कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सैर कर सकेंगे.
फ्लाइट से लेकर होटल तक की मिलेगी सुविधा
इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को लखनऊ से आने-जाने की हवाई यात्रा, आरामदायक होटल में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता और रात्रि भोजन, स्थानीय परिवहन तथा अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा कर्नाटक के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त व्यवस्था के आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके.
इन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की कराई जाएगी सैर
यात्रा के दौरान पर्यटकों को अंजनाद्री हिल, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर परिसर, स्टोन चैरियट, हेमकुटा हिल, ससिवेकालु गणेश, बादामी गुफा मंदिर और चित्रदुर्ग किला जैसे प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. ये सभी स्थान अपनी प्राचीन वास्तुकला, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश-विदेश के पर्यटकों के बीच खास पहचान रखते हैं.
जानिए पैकेज का किराया
IRCTC ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार पैकेज शुल्क तय किया है.
- सिंगल शेयरिंग: ₹53,100 प्रति व्यक्ति
- डबल शेयरिंग: ₹43,100 प्रति व्यक्ति
- ट्रिपल शेयरिंग: ₹40,600 प्रति व्यक्ति
- 5 से 11 वर्ष (बेड सहित): ₹35,500
- 5 से 11 वर्ष (बिना बेड): ₹32,100
- 2 से 4 वर्ष (बिना बेड): ₹17,600 प्रति बच्चा
ऐसे करें बुकिंग
IRCTC के उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार, इस टूर पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी. इच्छुक यात्री गोमती नगर स्थित IRCTC कार्यालय या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीट बुक करा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए 9236391909, 9305111765 और 9236391911 नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है.
Also Read: यूपी में 47 लाख को मुफ्त राशन, जानें कौन होगा पात्र
