रक्षक ही बना भक्षक, गोरखपुर में 10 साल की मासूम की हत्या, CCTV फुटेज से खुला सिपाही की दरिंदगी का राज

UP News: गोरखपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 10 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई. डायल-100 के सिपाही पर हत्या का आरोप है, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिला अस्पताल से घर लौट रही 10 वर्षीय बच्ची को डायल-100 में तैनात एक सिपाही कथित तौर पर घर छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद बच्ची का शव चिलुआताल स्थित श्मशान घाट पर बरामद हुआ. मामले में आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने बीमार बड़ी बहन के लिए खाना लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी. रात में बहन से मिलने के बाद वह घर के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान एक वर्दीधारी युवक बच्ची को बाइक पर ले जाता दिखाई दिया. फुटेज के आधार पर डायल-100 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव को हिरासत में लिया गया. इसके बाद पुलिस की तलाश के दौरान गुरुवार तड़के करीब चार बजे बच्ची का शव चिलुआताल श्मशान घाट से बरामद हुआ.

घर छोड़ने का झांसा देकर साथ ले गया

पुलिस जांच में सामने आया कि अस्पताल में भर्ती 13 वर्षीय बड़ी बहन ने बताया है कि वर्दी पहने एक युवक दोनों बहनों के पास आया और बातचीत के दौरान छोटी बहन को बाइक से घर छोड़ने की बात कही. बड़ी बहन के मना करने के बावजूद आरोपी बच्ची के आसपास मंडराता रहा. जैसे ही बच्ची अस्पताल से बाहर निकली, वह उसके पीछे चला गया और कथित तौर पर उसे अपने साथ ले गया. इसके बाद बच्ची का कोई पता नहीं चला.

पहले भी गंभीर मामले में आ चुका है नाम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिपाही पहले भी एक आपराधिक मामले में जांच के दायरे में रह चुका है. उस पर पहले एक युवती से जुड़े मामले में कार्रवाई हुई थी और उसे जेल भी जाना पड़ा था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के कारणों के साथ-साथ सभी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है. आरोपी से पूछताछ जारी है, जबकि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Must Read- UP में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, सीएम योगी ने 14 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट, अब ऐसे तय होगा आरक्षण का खाका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >