नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, पासपोर्ट सेवा को मिली रफ्तार, अब नहीं करना होगा महीनों इंतजार

UP News: नोएडा में पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. पासपोर्ट सेवा केंद्र के स्थानांतरण के कारण बढ़ रही आवेदकों की परेशानी को देखते हुए मोबाइल वैन सेवा शुरू की गई है. यह सुविधा अब पूरे सप्ताह उपलब्ध रहेगी.

UP News: पासपोर्ट बनवाने के लिए महीनों तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे नोएडा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. गौतमबुद्ध नगर के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अब पहले से आसान होने वाली है. अब लोगों को पासपोर्ट सेवा केंद्र में लंबी कतार और महीनों की वेटिंग से परेशान नहीं होना पड़ेगा. नोएडा सेक्टर-19 स्थित प्रधान डाकघर के पासपोर्ट सेवा केंद्र में बढ़ते आवेदनों को देखते हुए मोबाइल वैन के जरिए पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

पासपोर्ट सेवा केंद्र की शिफ्टिंग से बढ़ी परेशानी

सेक्टर-19 स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को दूसरी जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है. स्थानांतरण के काम के कारण पासपोर्ट आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी. इसकी वजह से बड़ी संख्या में आवेदकों की वेटिंग लिस्ट बढ़ गई थी. लोगों को अपनी बारी के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ रहा था.

वेटिंग कम करने के लिए शुरू होगी मोबाइल वैन सेवा

इसी समस्या को देखते हुए अब वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मोबाइल वैन शुरू करने का फैसला लिया गया है. इन मोबाइल वैन के माध्यम से पासपोर्ट आवेदन से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. इससे आवेदकों को राहत मिलेगी और लंबित आवेदनों का निपटारा तेजी से हो सकेगा.

पहले सिर्फ एक दिन थी सुविधा, अब पूरे सप्ताह चलेगी मोबाइल वैन

शुरुआत में मोबाइल वैन की सुविधा सिर्फ एक दिन के लिए शुरू की गई थी, लेकिन लोगों की बढ़ती संख्या और जरूरत को देखते हुए अब इसे पूरे सप्ताह संचालित करने का निर्णय लिया गया है. इससे ज्यादा से ज्यादा आवेदकों को पासपोर्ट सेवा का लाभ मिल सकेगा.

रोजाना 100 आवेदनों का होगा निपटारा

प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि जब तक पासपोर्ट सेवा केंद्र को नई जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक दो मोबाइल वैन के माध्यम से सेवाएं जारी रहेंगी. इन दोनों वैन से रोजाना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले करीब 100 आवेदनों का निपटारा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पासपोर्ट बनवाने की बढ़ती मांग को देखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

पहले भी बढ़ाई गई थीं सुविधाएं

पिछले साल नोएडा सेक्टर-19 स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र का विस्तार किया गया था. यहां नई मशीनें, अतिरिक्त संसाधन और नए काउंटर शुरू किए गए थे. उस समय अधिकारियों ने बताया था कि सुविधाएं बढ़ने से रोजाना पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा आवेदन स्वीकार किए जा सकेंगे. हालांकि, कुछ समय बाद ही पासपोर्ट सेवा केंद्र को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का काम शुरू हो गया, जिससे आवेदकों को परेशानी होने लगी. अब मोबाइल वैन की सुविधा शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को पासपोर्ट बनवाने में राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read: 2017 से पहले सरकारी नौकरी पर था सिर्फ एक खानदान का अधिकार, विश्व युवा कौशल दिवस पर बोले सीएम योगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >