आधी रात यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए, जिनमें 54 महिला अधिकारी शामिल हैं. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) की तैनाती बदली गई है. माना जा रहा है कि यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. जारी तबादला सूची में 54 महिला अधिकारी भी शामिल हैं. शासन के आदेश के तहत कई जिलों में उपजिलाधिकारियों (SDM) की तैनाती बदली गई है, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया है.

कई जिलों के SDM बदले, नई जिम्मेदारियां भी मिलीं

जारी आदेश के अनुसार, कानपुर देहात की एसडीएम सुरभि शर्मा का तबादला बागपत किया गया है. गाजीपुर के एसडीएम पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकर नगर, जबकि उन्नाव के एसडीएम शुभम यादव को बुलंदशहर भेजा गया है. वाराणसी की एसडीएम प्रतिभा मिश्रा अब कानपुर देहात में सेवाएं देंगी. वहीं, मैनपुरी के एसडीएम गोपाल शर्मा को बरेली और रायबरेली के मिथलेश कुमार तिवारी को मैनपुरी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है.

लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में मिली नई जिम्मेदारी

हाथरस की एसडीएम लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी (OSD) नियुक्त किया गया है. वहीं, अमरोहा के एसडीएम पुष्पनाथ चौधरी को उन्नाव भेजा गया है. यूपीडा में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह को झांसी का एसडीएम बनाया गया है. इसके अलावा उन्नाव की हसनगंज तहसील की एसडीएम प्रज्ञा पांडेय का तबादला बाराबंकी किया गया है, जबकि कौशांबी के अजेंद्र सिंह को उन्नाव भेजा गया है.

सीतापुर समेत कई जिलों में भी बदलाव

तबादला सूची में सीतापुर से अभिनव यादव को जालौन, आकांक्षा गौतम को सोनभद्र और शिखा शुक्ला को कानपुर नगर का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा भी कई जिलों में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है, जिससे स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा.





विधानसभा चुनाव को लेकर माना जा रहा अहम फैसला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की नई तैनाती की है. जिन अधिकारियों को उपजिलाधिकारी बनाया गया है, वे चुनाव के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभा सकते हैं. बताया जा रहा है कि तबादलों में प्रशासनिक जरूरतों के साथ-साथ स्थानीय और सामाजिक समीकरणों पर भी विचार किया गया है.

इससे पहले यूपी सरकार ने बीती गुरुवार की देर रात सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे.

Must Read- राम मंदिर दान चोरी की परतें CCTV ने खोली, 40 दिन में 70 बार निकाली गई रकम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >