आधी रात 'सीक्रेट ऑपरेशन', बरेली कचहरी के बाहर गरजा बुलडोजर, 30 मिनट में 12 चेंबर स्वाहा, वकीलों में आक्रोश!

UP News: बरेली कचहरी के बाहर आधी रात को नगर निगम की टीम ने 12 से अधिक वकीलों के अस्थाई चेंबरों पर बुलडोजर चला दिया. बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से वकीलों में भारी नाराजगी है और वे विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं.

UP News: बरेली में गुरुवार देर रात कचहरी के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम की टीम ने वकीलों के अस्थाई चेंबरों पर बुलडोजर चला दिया. रात करीब 11 बजे पुलिस और प्रवर्तन दल के साथ पहुंची टीम ने करीब 30 मिनट में 12 से अधिक चेंबर हटा दिए. कार्रवाई की जानकारी मिलने पर कुछ वकील मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक टीम वहां से जा चुकी थी.

पुलिस की मौजूदगी में हटाए गए चेंबर

नगर निगम की टीम दो बुलडोजर और प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची थी. कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही. चेंबर हटाने के बाद वहां मौजूद मलबे और सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर ले जाया गया. नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, दिन में कचहरी क्षेत्र में अधिक भीड़ रहती है, इसलिए विरोध की आशंका को देखते हुए रात में कार्रवाई की गई.

लाइट बंद कर की गई कार्रवाई

चेंबर हटाने के दौरान आसपास की लाइट बंद करा दी गई थी. नगर निगम की टीम ने रात में गोपनीय तरीके से कार्रवाई पूरी की. वकीलों का कहना है कि उन्हें चेंबर हटाए जाने की जानकारी पहले नहीं दी गई थी. जब उन्हें कार्रवाई की खबर मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक ज्यादातर चेंबर तोड़े जा चुके थे.

सड़क संकरी होने का निगम ने दिया हवाला

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़क किनारे बने अस्थाई चेंबरों की वजह से रास्ता संकरा हो गया था. इससे अक्सर जाम की स्थिति बनती थी. अधिकारियों के मुताबिक, कई बार एंबुलेंस, दमकल और अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस जाते थे. इसी वजह से चेंबर हटाने की कार्रवाई की गई.

बिना नोटिस कार्रवाई पर वकीलों में नाराजगी

बुलडोजर कार्रवाई को लेकर वकीलों में नाराजगी है. उनका आरोप है कि नगर निगम ने बिना किसी नोटिस के चेंबर तोड़ दिए. वकीलों का कहना है कि कार्रवाई से पहले उन्हें सूचना दी जानी चाहिए थी. शुक्रवार को वकील नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर सकते हैं, जिससे कचहरी परिसर में माहौल गरम रहने की संभावना है.

Must Read- शंकर महादेवन के सुर, जैस्मीन का जलवा और CM योगी की मौजूदगी, इकाना में आज UP T20 का ग्रैंड आगाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >