'चाचा ने मम्मी को मारा'... मासूम बच्ची की गवाही से खुला अमेठी हत्याकांड का राज, देवर ने ली थी भाभी की जान

UP News: अमेठी में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जिसका खुलासा उसकी मासूम बेटी की गवाही से हुआ. बच्ची ने बताया कि उसके चाचा ने उसकी मां की जान ली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जिसमें देवर को मुख्य आरोपी माना जा रहा है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में गुरुवार को एक महिला की हत्या का मामला सामने आया. घटना के बाद महिला की मासूम बेटी के बयान से पुलिस को अहम सुराग मिला. बच्ची ने महिला कांस्टेबल को बताया कि उसकी मां को उसके चाचा ने मारा है. वहीं, मायके पक्ष ने ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

खाने को लेकर हुआ था विवाद

पूरा मामला चितई पूरे दीवान गांव का है. पुलिस जांच के मुताबिक, गुरुवार को पूनम अपने घर में बेटी के साथ थी. इसी दौरान उसका देवर देवा से खाना निकालने को लेकर विवाद हो गया. बताया गया कि देवा नशे में था. विवाद बढ़ने पर उसने अपनी भाभी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया.

रॉड से हमला करने के बाद दबाया गला

पुलिस के अनुसार, लोहे की रॉड से हमला करने के बाद देवा ने पूनम का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घर में पूनम का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला. सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की.

मासूम बेटी ने बताया- चाचा ने मम्मी को मारा

महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसकी मासूम बेटी से महिला कांस्टेबल के जरिए पूछताछ की. बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को चाचा ने मारा है. बच्ची के इस बयान से पुलिस को मामले में अहम सुराग मिला और जांच आगे बढ़ी.

एएसपी ने बताया कैसे हुई वारदात

अमेठी के एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देवर नशे में था. भाभी से बहस होने के बाद उसने गुस्से में पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. वहीं, मृतका के मायके वालों ने ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Must Read: गाना बजाकर नचाया, फिर डंडे से पीटा, मेरठ में दो नेताओं ने पुलिस पर लगाए थर्ड डिग्री के गंभीर आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >