अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- राम के नाम पर मिले ‘पाप के पैसे’ नहीं चाहिए

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राम के नाम पर मिले 'पाप के पैसे' स्वीकार नहीं किए जाने चाहिए.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राम के नाम, धर्म और दान के पात्र से मिले ऐसे पैसे को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने इसे ‘पाप का पैसा’ बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए.

‘ऐसा पैसा नहीं चाहिए’ पर जोर

उन्होंने पोस्ट में बार-बार कहा गया है- ‘यह नहीं चाहिए, ऐसा पैसा नहीं चाहिए.’ उन्होंने लिखा कि राम जी के साथ विश्वासघात से मिले पैसे, धर्म और दान के पात्र से मिले पैसे और भाजपा के ‘पापों’ से मिले पैसे को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. उनके मुताबिक ऐसा पैसा न तो समृद्धि ला सकता है और न ही लंबे समय तक टिक सकता है.

‘ऐसा पैसा नहीं चाहिए’ पर जोर

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने आस्था के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने दान-पात्र से चढ़ावा-चंदा चोरी करने, गुप्त दान में कथित घपले, दान की रसीद न देने या फर्जी रसीद देने जैसे आरोप लगाए. उन्होंने अयोध्या में जमीन के सौदों और मंदिर के ट्रस्ट से जुड़े धन को लेकर भी सवाल उठाए हैं.

‘पैसे का लालच दें तो सवाल पूछो’

सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में लोगों से अपील की कि अगर भाजपा की ओर से कोई पैसे का लालच लेकर आए तो उससे सवाल किया जाए कि चोरी क्यों हुई और मंदिर के सम्मान को क्यों ठेस पहुंचाई गई. उन्होंने ऐसे पैसे को लेने से इनकार करने की बात कही और इसे पाप से जोड़ते हुए लोगों को सावधान किया.

मंदिर के धन को लेकर उठाए सवाल

उन्होंने मंदिर के धन और बहुमूल्य धातुओं को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कथित तौर पर चोरी की राशि की बरामदगी दर्ज नहीं कराने, सबूत मिटाने और जांच में जिम्मेदारी तय नहीं करने जैसे सवाल उठाए.

Must Read: राखी का वो धागा जिसने बदला 1857 का इतिहास, रानी लक्ष्मीबाई की पुकार पर बांदा के नवाब ने कुर्बान कर दी रियासत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >