आशा मत छोड़िए, हमारा साथ दीजिए’... अखिलेश का आशा वर्कर्स को संदेश, 2027 में लाएंगे महिलाओं के सम्मान वाली सरकार’

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आशा वर्कर्स की मांगों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने वर्कर्स की उपेक्षा और आर्थिक सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. एक वीडियो संदेश में आशा वर्कर ने अपनी परेशानियां बयां कीं.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आशा वर्कर्स की मांगों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज के भाजपा शासनकाल में आशा वर्कर्स उपेक्षा और परेशानी का सामना कर रही हैं. अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि सरकार उनकी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को लेकर पीछे क्यों हट रही है.

‘आशा वर्कर्स के साथ भेदभाव क्यों?’

अखिलेश यादव ने कहा कि जब भाजपा के प्रचार और दूसरे खर्चों के लिए सरकार के पास पैसा है, तो आशा वर्कर्स के लिए आर्थिक सुरक्षा और सम्मान की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है. उन्होंने सवाल किया कि क्या इसके पीछे वजह यह है कि आशा वर्कर्स शोषित, वंचित और निर्धन पृष्ठभूमि से आती हैं या वे पीडीए में शामिल आधी आबादी यानी महिलाएं हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी सम्मान के साथ जीने का अधिकार है और उनकी मांगों के समर्थन में समाजवादी पार्टी पूरी निष्ठा के साथ खड़ी है.

वीडियो में आशा वर्कर ने बताई अपनी परेशानी

अखिलेश यादव की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एक आशा वर्कर अपनी परेशानियां बताती नजर आती हैं. वीडियो में वह कहती हैं कि वह खुद आशा वर्कर हैं, लेकिन आज की सरकार से उन्हें कोई आशा नहीं है. उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स को न तो सही मान-सम्मान मिलता है और न ही कर्मचारी का दर्जा दिया गया है. आंगनबाड़ी में काम करने के बाद भी उनके सामने अपने घर-आंगन की परेशानियां बनी हुई हैं. वीडियो में वह कहती हैं कि ‘सहाय का ही सहाय कोई नहीं है.’

‘आशा नहीं छोड़िए, हमारा साथ दीजिए’

वीडियो में आशा वर्कर महिलाओं से अपील करती हैं कि वे उम्मीद न छोड़ें और उनका साथ दें. वह कहती हैं कि आने वाले समय में ऐसी सरकार लाने की कोशिश की जाएगी, जो महिलाओं के लिए ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ लाएगी. वीडियो में महिलाओं को पैसे, मोबाइल फोन और लैपटॉप देने की बात भी कही गई है.

‘2027 में बनाएंगे अपनी सरकार’

वीडियो में आगे कहा गया है कि 2027 में ऐसी सरकार बनाई जाएगी जो महिलाओं के हित में काम करेगी. आशा वर्कर महिलाओं से एकजुट होने और अपने भविष्य का फैसला खुद करने की अपील करती हैं. उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आना है, सभी को समझाना है और एकजुट होकर 2027 में अपनी सरकार बनानी है. वीडियो में इसे ‘PDA सरकार’ लाने की अपील के तौर पर पेश किया गया है. अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट के जरिए आशा वर्कर्स की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और कर्मचारी का दर्जा देने जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं.

Also Read: ‘कुछ लोगों के लिए सत्ता सर्वोपरि थी’ मेरे लिए राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में CM योगी ने खूब की पीएम मोदी की तारीफ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lucky Kumari

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >