चर्चित विनोद सिंघल हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 1 लाख के इनामी फुरकान का हुआ अंत

UP News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. वह कई संगीन मामलों में वांछित था.

UP News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये का इनामी बदमाश फुरकान मारा गया. कैराना निवासी फुरकान हत्या, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत 20 से अधिक मुकदमों में वांछित था. उसका नाम वर्ष 2014 के चर्चित व्यापारी नेता विनोद सिंघल हत्याकांड और कैराना पलायन मामले से भी जुड़ा रहा है.

मुखबिर की सूचना पर हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि फुरकान झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रंगाना के जंगल में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की. इस दौरान फुरकान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मुकीम काला गैंग का था सक्रिय सदस्य

फुरकान लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के अनुसार, वह मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था और हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी वसूली तथा गैंगस्टर एक्ट समेत 20 से अधिक मामलों में आरोपी था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस से बच निकलता था.

2014 के हत्याकांड से जुड़ा था नाम

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि फुरकान ने वर्ष 2014 में कैराना के व्यापारी नेता विनोद सिंघल की कथित तौर पर रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना और कैराना से व्यापारियों के पलायन का मामला चर्चा में आया था. पुलिस ने इस मुठभेड़ को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Must Read- "सपा ने शिक्षामित्रों के भविष्य से किया खिलवाड़", मानदेय बढ़ोतरी पर CM योगी का अखिलेश यादव पर वार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >