UP IAS-PCS Transfer News: उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन ने पांच आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस दौरान जालौन और बहराइच के जिलाधिकारियों समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.
जालौन और बहराइच के DM बदले
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जालौन के जिलाधिकारी रहे राजेश कुमार पांडेय को अब बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग रहे समीर को जालौन का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. राजेश कुमार पांडेय जालौन के जिलाधिकारी रहते हुए वर्ष 2025 में राष्ट्रीय जल पुरस्कार जीत चुके हैं. उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया था. जालौन को राष्ट्रीय जल पुरस्कार में दो करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला था.
इन IAS अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी
तबादला सूची में अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है.
- आकांक्षा राना, नगर आयुक्त झांसी को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
- बी. सूदन, मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी को झांसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है.
- पंकज वर्मा, सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को बाराबंकी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है.
छह PCS अधिकारियों का भी तबादला
आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद शासन ने छह पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है. सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है. वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव रहे अतुल कुमार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुल सचिव एवं अपर निदेशक बनाया गया है.
इन PCS अफसरों की भी बदली तैनाती
तबादला आदेश के तहत कई अन्य पीसीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है.
- राजेश कुमार सिंह, एसडीएम बदायूं को एडीएम (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर बनाया गया है.
- संजय कुमार सिंह, एडीएम गोंडा को उप निदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की जिम्मेदारी दी गई है.
- प्रमोद झा, नगर मजिस्ट्रेट झांसी को एडीएम गोंडा बनाया गया है.
- योगेश्वर सिंह, एसडीएम कुशीनगर को झांसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है.
इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ प्रदेश में कुल 11 IAS और PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.
Alao Read : कानपुर में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 लाख से ज्यादा के जाली नोट बरामद, 3 शातिर गिरफ्तार
