18-19-20-21-22 और 23 को मौसम का तांडव, होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी

UP Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. बादलों की कड़कड़ाहट के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

UP Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम की मार शुरू हो गई है. बीते दिन के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है, जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 23 जुलाई तक मौसम संबंधी पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके तहत आज यानी शुक्रवार को प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक कई जिलों में भयंकर बारिश की आशंका जताई गई है.

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. बादलों की कड़कड़ाहट के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. इस दौरान 30-50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. (UP Aaj Ka Mausam)

Heavy rain alert

भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका

IMD ने शुक्रवार, 18 जुलाई को महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, बांदा,चित्रकूट, कानपुर देहात, आगरा, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, औरैया और उसके आसपास के इलाकों में भयंकर बारिश हो सकती है. मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरैया, झांसी, ललितपुर और जालौन और आसपास के इलाकों में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

Heavy rain alert

बिजली कड़कने और वज्रपात की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज (Prayagraj Weather), फतेहपुर, प्रतापगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है.

Heavy rain alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >