UP Flood Video : यूपी बाढ़ के इस वीडियो को देख लोगों को ‘बाहुबली’ फिल्म का सीन याद आ गया

UP Flood Video : यूपी में भारी बारिश के कारण कई जिलों में गंभीर बाढ़ की स्थिति बन गई है. गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से यह बाढ़ आई है. बाढ़ के चलते लोग पानी से भरी सड़कों के रास्ते सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें क्यों लोग इस वीडियो की कर रहे हैं चर्चा.

UP Flood Video : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में माता-पिता अपने छोटे बच्चे को सिर के ऊपर उठाकर जलभराव वाली सड़क पार करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देख लोगों को ‘बाहुबली’ फिल्म का सीन याद आ गया जिसमें बच्चे को बचाने के लिए मां हाथ पानी के ऊपर किए हुए नजर आती है.

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह दिखाता है कि राज्य में भारी बारिश ने कैसे तबाही मचाई है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते गंभीर बाढ़ की स्थिति बन गई है. गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण यह बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. बाढ़ के कारण लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हो गए हैं. सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि लोग मुश्किल से आवाजाही कर पा रहे हैं. देखें वायरल वीडियो आप भी.

https://twitter.com/PriyaSarojMP/status/1952027121544577108

बताया जा रहा है कि शनिवार (2 अगस्त) रात प्रयागराज के छोटा बघाड़ा इलाके में लोग उस समय घबरा गए जब बाढ़ का पानी तेजी से उनके घरों में घुसने लगा. गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं और बाहर निकलने के रास्ते मुश्किल हो गए. कई लोगों ने अपने सामान छोड़कर ऊंचे स्थानों की ओर भागकर जान बचाई. 

यह भी पढ़ें : Flood: उत्तर प्रदेश में गंगा-यमुना उफान पर, 17 जिलों में बाढ़ का कहर, 400 से ज्यादा गांव जलमग्न

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

प्रयागराज के छोटा बघाड़ा इलाके से एक भावुक कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक परिवार को नवजात शिशु और उसकी मां को बाढ़ग्रस्त इलाके से बचाते हुए देखा जा सकता है. उस समय कोई सरकारी मदद नहीं थी. पिता अपने बच्चे को कंधे के ऊपर हाथों में उठाए हुए दिखता है, जबकि एक अन्य सदस्य मां को पीठ पर लेकर कमर तक भरे पानी में धीरे-धीरे सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ता है. आसपास खड़े लोग केवल दुआ करते दिखते हैं, “गंगा मैया, रहम करो!”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >