UP विधानसभा चुनाव से पहले BJP की डिजिटल तैयारी, विपक्ष के नैरेटिव की काट के लिए तैयार होंगे ‘साइबर वॉरियर्स’

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले, बीजेपी ने सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की खास रणनीति बनाई है. पार्टी 'साइबर वॉरियर्स' तैयार कर रही है, जो विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देंगे.

UP Election 2027 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति तैयार की है. पार्टी सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टीम को ‘साइबर वॉरियर्स’ के रूप में तैयार करेगी. इनका फोकस विपक्ष के नैरेटिव का तथ्यात्मक जवाब देने और सोशल मीडिया पर पार्टी का नैरेटिव मजबूत करने पर रहेगा. बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के के साथ पदाधिकारियों की कार्यशाला में चुनाव से पहले की डिजिटल रणनीति पर चर्चा हुई. पार्टी का लक्ष्य युवाओं और खासकर जेन-Z तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंच बनाने का है.

‘नैरेटिव फॉलोअर नहीं, नैरेटिव सेटर बनें’

बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को नैरेटिव फॉलोअर नहीं, बल्कि नैरेटिव सेटर बनना है. उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ, फरेब और अफवाहों के जरिए नकारात्मक माहौल बनाने का काम करता है. इसका जवाब सच और तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह बूथ और हर घर तक पार्टी की विचारधारा और अभियानों को पहुंचाया जाएगा, उसी सजगता के साथ सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर संगठन को सक्रिय रहना होगा.

बूथ स्तर तक डिजिटल रूप से मजबूत होंगे कार्यकर्ता

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सोशल मीडिया वॉरियर्स को विपक्ष के झूठे नैरेटिव और दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने की बात कही. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सशक्त किया जाए. उन्होंने इसके लिए क्विक रेस्पॉन्स टीम गठित करने की बात कही. साथ ही सोशल मीडिया को लगातार जनसंवाद का माध्यम बनाने पर जोर दिया. उनके मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म केवल संदेश प्रसारित करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता से लगातार संवाद का महत्वपूर्ण मंच है.

युवाओं और जेन-Z तक पहुंचने की तैयारी

सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने अभियान में नए लोगों को जोड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि युवाओं की जरूरतों को समझने वाले लोगों को सोशल मीडिया अभियान से जोड़ा जाए, ताकि उनके साथ बेहतर संवाद किया जा सके. उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी डिजिटल मीडिया पर सक्रिय रहने और लगातार अपडेट रहने को कहा. चुनाव से पहले विपक्ष की खामियों, उनके गलत कामों और नकारात्मक भाषणों से जुड़े तथ्यों को जुटाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की रणनीति पर भी जोर दिया गया.

Also Read : प्रेम में हद पार कर गया आशिक, प्रेमिका को बुलाने के लिए रेलवे पुल पर चढ़ा, बोला- नहीं आई तो कूद जाऊंगा, जाने पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >