UP Crime प्रयागराज: रेलवे जेई के बेटे का अपहरण कर मांगी फिरौती, तीन आरोपी गिरफ्तार

UP crime: प्रयागराज के अंदावा में रेलवे अवर अभियंता के बेटे के अपहरण का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं.

UP Crime: प्रयागराज के अंदावा इलाके में कार शोरूम के पास से रेलवे में कार्यरत अवर अभियंता के बेटे का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. धूमनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक 32 बोर की पिस्टल, एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है.

शोरूम के बाहर से अपहरण और मारपीट

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चिरका मुंजाता गांजा निवासी शिवम सिंह रेलवे में अवर अभियंता हैं. उनका बेटा शुभम सिंह 21 अगस्त की शाम अपने एक दोस्त के साथ वाहन खरीदने के सिलसिले में अंदावा गया था. इसी दौरान कार सवार कुछ दबंग वहां पहुंचे और शुभम को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए. जब शुभम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे की बट से मारपीट करते हुए पुराने 1.42 लाख रुपये के बकाये की मांग शुरू कर दी.

लूटपाट के बाद खुलासा और पुलिस कार्रवाई

शुभम द्वारा पैसे न होने की बात कहने पर बदमाशों ने उस पर दबाव बनाया और उसके पिता से ऑनलाइन रुपये मंगवाने को कहा. इसके बाद आरोपी उसे पीटते हुए कौशांबी के संदीपनघाट ले गए, जहां दूसरी गाड़ी में उसे बिठाया गया. देर रात धूमनगंज इलाके में आरोपी उससे 21 हजार रुपये नकद और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. घर पहुंचकर पीड़ित ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग विवाद से जुड़ी इस वारदात को सुलझाया.

Must Read: उत्तर प्रदेश में मखाना उत्पादन: किसानों को मिलेगा आधा खर्च वापस, तराई इलाकों में मखाना उत्पादन से मजबूत होगी आर्थिक स्थिति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >