आइसक्रीम खिलाएंगे बोलकर ले गए, फिर 2 नाबालिग सहेलियों से रात भर दरिंदगी, खबर पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

UP Crime News: गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में दो नाबालिग सहेलियों से गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोपियों ने अच्छी कंपनी की आइसक्रीम दिलाने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों फरार आरोपियों को दबोच लिया है.

UP Crime News: गाजियाबाद के लोनी स्थित ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में दो नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले दो युवकों ने दोनों किशोरियों को अच्छी कंपनी की आइसक्रीम दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ ले जाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी.

2 सितंबर की शाम घर से लापता हुई थीं दोनों छात्राएं

पुलिस के अनुसार, ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के एक निवासी ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 8 में पढ़ती है. वह और उनकी पत्नी मजदूरी कर परिवार चलाते हैं. 2 सितंबर की देर शाम उनकी बेटी घर से लापता हो गई. कुछ देर बाद पता चला कि कक्षा 7 में पढ़ने वाली उसकी सहेली भी घर पर नहीं है. अगले दिन 3 सितंबर की सुबह दोनों किशोरियां घर लौटीं. परिजनों को उन्होंने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले एहसान और गुलजार उन्हें जबरन एक घर में ले गए, जहां दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि, POCSO की धाराएं बढ़ीं

परिजन दोनों छात्राओं को लेकर थाने पहुंचे. पुलिस ने शुरुआत में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर दोनों का मेडिकल कराया. मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं. सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन के मुताबिक, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आइसक्रीम का झांसा देकर ले गए थे साथ

बताया गया कि दोनों छात्राएं अलग-अलग स्कूलों में पढ़ती हैं और आपस में दोस्त हैं. 2 सितंबर की शाम दोनों आइसक्रीम खा रही थीं, तभी आरोपी एहसान और गुलजार वहां पहुंचे. दोनों छात्राएं आरोपियों को पहले से जानती थीं. आरोप है कि युवकों ने उन्हें अच्छी कंपनी की आइसक्रीम खिलाने का लालच दिया और अपने साथ ले गए. बाद में दोनों को एक घर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया.

मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली

रविवार देर रात ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में खानपुर के जंगल के पास पुलिस की दोनों आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान एहसान और गुलजार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने उनके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक स्कूटी, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं. छात्राओं के परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी सहायक पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Must Read- ट्रांसफार्मर से टकराते ही 'आग का गोला' बनी कार, लखीमपुर में 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत, दहल उठा पूरा शहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >