जान बचाने को इधर-उधर भागते रहे लोग, बरेली के किला पुल पर बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव,  शराब के नशे में ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों को रौंदा

Bareilly Road Accident: बरेली के किला पुल पर देर रात एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

Bareilly Road Accident: बरेली में रविवार देर रात किला पुल पर अचानक अफरा-तफरी मच गई. तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने रास्ते में एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था. हादसे के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. दुर्घटना में कई लोग घायल हुए, जबकि 40 वर्षीय अजीम मियां की इलाज के दौरान मौत हो गई.

किला पुल पर अचानक बेकाबू हुआ ट्रक

रविवार देर रात ट्रक किला पुल से गुजर रहा था. इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया. इसके बाद ट्रक सामने चल रहे वाहनों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ता गया. इसकी चपेट में स्कूटी समेत कई वाहन आ गए. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक को बेकाबू हालत में आता देखकर सड़क पर मौजूद कई लोग रास्ते से हटने की कोशिश करने लगे. कुछ ही देर में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

वाहनों को टक्कर मारने के बाद पार्क में घुसा ट्रक

हादसे के बाद ट्रक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ा और आखिर में सत्यप्रकाश पार्क में जा घुसा. इसके बाद ट्रक वहीं रुक गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने घायलों को संभाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की. बाद में पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई.

इलाज के दौरान अजीम मियां की मौत

हादसे में जखीरा, कुबड़ी पाकड़ निवासी 40 वर्षीय अजीम मियां पुत्र वजीर खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. अजीम मियां की मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया. हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अफजल हुसैन समेत कई लोग घायल

इस दुर्घटना में किला थाना क्षेत्र के कंघी टोला निवासी अफजल हुसैन भी घायल हुए हैं. इसके अलावा कई अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Also Read:यूपी में राशन कार्ड का बदला नियम ,बिना ई-केवाईसी एक्टिव नहीं होगा नया कार्ड, बाराबंकी में 10 हजार आवेदन का वेरिफिकेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >